सीवान, दिसम्बर 6 -- मैरवा: नगर में अस्थायी रूप से सरकारी नालों से अतिक्रमण हटाने के बाद अब प्रखंड परिसर के आगे जिलापरिषद द्वारा आवंटित दुकानों का ब्योरा उप विकास आयुक्त से मांग किया गया है। सीओ राहुल कुमार ने जिला परिषद के उप विकास आयुक्त को पत्र भेजा है। इसका प्रतिलिपी एसडीओ और डीएम को भी भेजा है।पत्र के अनुसार प्रखंड परिसर के आगे जिला परिषद के द्वारा दुकान आवंटित किया गया है। दुकानदारो द्वारा सड़क के तरफ की खाली जमीन को अतिक्रमण स्थायी अथवा अस्थायी रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है। जिससे जाम की समस्या बनी रह रही है। आवंटित दुकानों का खाता, खेसरा एवं प्रत्येक दुकान को कुल कितना भूमि आवंटित किया गया है। इसके सम्बन्ध में जानकारी मांगा है। जिसके बाद दुकानदारों से अतिक्रमण किए गए स्थान को खाली कराया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.