भागलपुर, दिसम्बर 13 -- नवगछिया।निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के साफ-सफाई की जिम्मेदारी अब जीविका दीदी संभालेगीं। शुक्रवार को बीपीएम मो. तौसिफ आलम ने जीविका से चयनित सफाई कर्मी संजू देवी, हेमलता देवी एवं अनिता देवी का अपनी मौजूदगी में प्रखंड कार्यालय में योगदान कराया। इस मौके पर बीपीएम ने कहा कि आज से पूरे प्रखंड परिसर के साफ-सफाई की जिम्मेदारी पूरी तरह जीविका दीदी के हाथों रहेंगी। इस मौके पर जीविका कर्मी संतोष कुमार सुमन, संजीव कुमार, पंकज कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.