धनबाद, जनवरी 4 -- बलियापुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को साबित्रीबाइ फुले की जयंती मनाई गई। प्रमुख पिंकी देवी ने कहा कि साबित्रीबाइ फुले ने दबे-कुचले समाज को आगे बढ़ाने का काम किया। सीडीपीओ अलका देवी ने कहा कि साबित्रीबाइ फुले ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठाए। विजय रजक, विजय रवानी, तपन रजक, शैलेन मंडल, दिवाकर महतो, मदन, रेशमी, कृत्ति, श्वेता, सीमा देवी आदि मौके पर थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...