औरंगाबाद, मई 7 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर पखंड के बगल में स्थित एक सुधा स्टॉल में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़ित दुकानदार नागेश्वर सिंह ने दाउदनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। दुकानदार के अनुसार चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 77 सौ रुपये नकद सहित फ्रिज में रखे दूध, दही, पनीर, घी, लस्सी और कोल्ड ड्रिंक्स की चोरी कर ली। बताया गया कि दुकान बिहार सरकार की सात निश्चय योजना के अंतर्गत संचालित थी और चोरी से करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है तथा छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.