समस्तीपुर, फरवरी 14 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर में प्रखंड कार्यालय कैंपस के पास स्थित एक लाॅज में शुक्रवार को लॉज संचालक की फंदे से लटकी लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। शव लॉज के एक कमरे में फंदे के सहारे पंखे से लटक रहा था। वहीं कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान जितवारपुर चौथ के स्व. रामनारायण सिंह के पुत्र गौरव कुमार (30) के रूप में की गई है। घटना के बाद लॉज पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। घटना की सूचना पर पहुंची मृतक की पत्नी संगम कुमारी बताया की वह अपने मायके में पिछले तीन-चार महीनों से बच्चों को लेकर रह रही थी। सूचना मिलने पर वह यहां पहुंची है। बीती रात उसका पति अपने घर से खाना खाकर सोने के लिये लॉ...