प्रखंड कार्यालय के छत से टपकता है पानी
गढ़वा, मई 30 -- डंडई। प्रखंड और अंचल कार्यालय की स्थिति जर्जर हो गई। आलम यह है कि बारिश का पानी छत से टपकने लगता है। पानी टपकने से कमरे में जलमजाव जैसी स्थिति हो जाती है। उससे कागजात भी भींग जाते हैं। बीडीओ देवलाल करमाली ने बताया कि प्रखंड कार्यालय में ऐसा एक भी कमरा नहीं है जहां बरसात का पानी नहीं टपकता हो। सीओ जयशंकर पाठक ने कहा कि प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय एक ही छत के नीचे संचालित होता है। उन्होंने कहा कि जिस जिस कमरा में अंचल कार्यालय के कर्मचारी शिफ्ट हैं वहां पर बरसात का पानी टपकता रहता है। उससे परेशानी होती है। सहायक अभियंता राहुल कुमार ने कहा कि जो कमरा प्रखंड कार्यालय में आवंटित किया गया है उसमें भी पानी टपकर इतना जमा हो जाता है कि बैठना दुर्लभ हो जाता है। यहां वहां बैठकर कार्यों को निष्पादित किया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.