पूर्णिया, जनवरी 6 -- कसबा, एक संवाददाता। सोमवार को कसबा अंचल व प्रखंड कार्यालय का पूर्णिया प्रमंडल आयुक्त राजेश कुमार द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखण्ड कार्यालय के उपस्थिति पंजी जांच की गई। साथ ही विभिन्न प्रकार की पंजी का भी अवलोकन किया गया। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि सभी पंजी को अप-टू-डेट करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने आवास योजना का भी जांच की। उसके बाद उन्होंने आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया, जहां प्रतिदिन प्राप्त होने वाले आवेदनों तथा निष्पादन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि निर्धारित समय अवधि में प्रमाण पत्र निर्गत करना सुनिश्चित करें ताकि आवेदकों को समस्या न हो। अंचल कार्यालय में भूमि विवाद, दाखिल खारिज, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.