प्रखंड कार्यकाल के समीप खुला पेयजल सेवा केंद्र
चतरा, मई 28 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि। प्रखण्ड कार्यालय परिसर के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई है। जिसके बाद लोगों को अब पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ रहा है। मालूम हो कि पेयजल की सुविधा सिंघानी आजीविका महिला संकुल स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पत्थलगड्डा के द्वारा पेयजल सेवा केंद्र की व्यवस्था की गई है। जिसका विधिवत् उद्घाटन बीडीओ सह सीओ ऊदल राम के कर कमलों द्वारा किया गया। इस मौके पर सिंघानी पंचायत समिति सदस्य मीना कुमारी, मुखिया पति सह समाजसेवी संजय दांगी,पंचायत सचिव मोहम्मद असलम, सभी प्रखण्ड कर्मीगण,सामुदायिक समन्वयक लवकुश कुमार,संजय कुमार, आईपीआरपी नीता कुमारी, सीएलएफ रूपा देवी, सदस्य पूनम देवी, मधु देवी, सेंपुल देवी, मीना देवी, सरिता देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सोनारायठाढ़ी : प्रखंड जल स्वच्छता समिति की ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.