सिमडेगा, मई 9 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। प्रखंड में कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रुप से विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, प्रखंड प्रभारी मनोज जयसवाल आदि उपस्थित थे। बैठक में बेथ लेवल के कार्यकर्ताओं एवं बीएलओ एजेंट के माध्यम से संगठन को प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया। मौके पर प्रखंड कमेटी का गठन मई माह के अंत तक करने का निर्णय लिया गया।साथ ही प्रत्येक पंचायत में भी जल्द पंचायत कमेटी का गठन करने पर सहमति बनी। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष प्रसन्न लुगून, समरोम पौल तोपनो, रावेल लकड़ा, नेलन सोय आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.