गढ़वा, अप्रैल 8 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बुधवार को मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में प्रखंड और अंचल कार्यालय के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों के अलावा थाना प्रभारी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में लोगों ने प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और गरीबों का काम समय पर नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। टरहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, बोदरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अनिल राम, खरसोता पंचायत के पंचायत के पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अशोक यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी बातें रखी। टरहे पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कृपाल ने विधायक को अवगत कराते हुए कहा कि प्रखंड के किसी भी पंचायत में आवास और विकास कार्य की कोई जानकारी संबंधित पं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.