प्रखंड उप प्रमुख के पति ने जूनियर इंजीनियर से मांगी 1 लाख की रंगदारी
जमशेदपुर, मई 30 -- चाकुलिया प्रखंड उप प्रमुख कविता साव के पति टुल्लू साव पर कनीय अभियंता (जेई) हर प्रसाद महतो और राजेश कुमार राउत से एक लाख रुपए रंगदारी मांगने का आरोप है। मांग नकद में नहीं, 10 हजार ईंट और 300 बोरी सीमेंट के रूप में की गई है। ये सामान मंदिर निर्माण के नाम पर मांगे गये हैं। जेई महतो के इनकार करने पर उनके धालभूमगढ़ स्थित आवास पर जाकर न केवल घर महिलाओं से गाली-गलौज की गई, बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई है। इस मामले की जानकारी जेई से मिलने के बाद बीडीओ ने इसकी लिखित शिकायत डीडीसी से की है। कहा है कि इस प्रकार के कृत्य पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है। यह भी बताया गया है कि जेई के आवास पर जाकर जो गाली-गलौज व धमकी दी गई, उसकी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। बताया गया है कि टुल्लू साव के द्वारा पूर्व में भी कई कर्मियों से जबरन वसूल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.