चक्रधरपुर, मई 24 -- गोईलकेरा। गोईलकेरा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिवाकर कुमार, गोदाम मैनजर कांडे बरजो, टेक्नीशियन अनिल, पीडीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष मो. इसराफिल सहित कई शनिवार को प्रखंड के तराईसोल और रेगाडबेला बिरहोर गांव पहुंचे जहां अधिकारियों ने बिरोहर जाति के लोगों से राशन कार्ड से संबंधित समस्याएं सुनी और राशन समय पर मिलने की जानकारी ली। मौके पर लोगों ने बताया कि गांव में कई लोगों का राशन कार्ड नहीं है, वहीं कुछ लोग शादी कर दूसरे गांव से आये है, उनका भी राशन कार्ड में नाम नहीं है, वहीं कुछ लोगों का आधार कार्ड नहीं है, इसपर अधिकारियों ने सभी का आवेदन फार्म जमा कराया। साथ ही लोगों को आधार कार्ड के लिए प्रखंड कार्यालय आने को कहा, ताकि उनका आधार कार्ड बनवाया जा सके। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि जो भी समस्याएं हो, आकर प्रखंड कार्यालय में उसकी...