भभुआ, फरवरी 25 -- कहा, सूची का सत्यापन कर 24 घंटों में ऐसे लोगों का नाम उपलब्ध कराएं एसआरआई में रामपुर प्रखंड के 1291 मृत लोगों का नाम हटाया गया है (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तेजस्वी आनंद ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बुधवार को प्रखंड बहुउद्देशीय भवन में बैठक की। इस दौरान बीएओ ने अनाज वितरण व्यवस्था सहित कई बिंदुओं की समीक्षा करते हुए कई दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों से कहा कि जिस व्यक्ति का नाम अभी भी राशन कार्ड में अंकित है और उनके नाम पर अनाज का उठाव हो रहा है उनके नामों की सूची शीघ्र कार्यालय में जमा करें। उन्होंने बताया कि कि सरकार के निर्देश पर 8 माह पहले एसआरआई कराया गया है। उसके हिसाब से 1291 मृत वैसे लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है, जिनका जनवितरण प्रणाल...