प्रखंड अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़ हैं : कृष्णा अल्लावरू
सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ शनिवार को रीगा रोड स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। उद्घाटन बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार राम, जिला अध्यक्ष सह शिविर संयोजक अमित कुमार टुन्ना और जिला प्रभारी डॉ. गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर को संबोधित करते हुए कृष्णा अल्लावरू और राजेश कुमार राम ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और सहमति से देश को मजबूत बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- 'प्रखंड अध्यक्ष पार्टी संगठन की रीढ़' एक-दूसरे से संवाद करना और सम्मान देना हमारी संस्कृति एवं संस्कार का हिस्सा है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.