प्रखंड अध्यक्ष ने सूची को त्रुटिपूर्ण बताया
घाटशिला, मई 10 -- धालभूमगढ़। राज्य सरकार द्वारा मुसाबनी, घाटशिला तथा धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के 103 झारखंड आंदोलनकारी को 14 मई को घाटशिला में प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गई है। इस क्रम में धालभूमगढ़ से 70 आंदोलनकारी को चिह्नित किया गया है। इस सूची के संबंध में झामुमो के धालभूमगढ़ प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन चंद्र हांसदा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा सूची का चयन गलत ढंग से किया गया है। इस सूची पर पूर्ण विचार किया जाना चाहिए एवं जांच होनी चाहिए। सूची में लगभग 10 प्रतिशत लोगों की ही जानकारी है, शेष की भूमिका जांच की जानी चाहिए। यह लोग कैसे, कब और कहां से आंदोलनकारी में शुमार हो गए, यह जांच का विषय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.