धनबाद, अप्रैल 19 -- प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस आंदोलन करेगी। साथ ही आउटसोर्सिंग कंपनियों की ओर से एनआईटी का उल्लंघन, प्रदूषण, रैयती जमीन मालिकों का शोषण सहित विभिन्न मुद्दे को लेकर भी आंदोलन किया जाएगा। इस सिलसिले में पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में हुई। प्रखंड एवं नगर स्तर पर संवाद सह एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी। भ्रष्ट अधिकारियों को चिह्नित कर घेराव किया जाएगा। आरोप लगाया गया कि कांग्रेस के नगर अध्यक्षों को भ्रष्ट अधिकारियों की ओर से अपमानित किया जाता है। यह भी पढ़ें- कांग्रेस प्रखंड कमेटी की अभिनंदन सह प्रखंड संवाद कार्यक्रम तय हुआ कि 24 से 30 अप्रैल तक जिले के विभिन्न प...