गढ़वा, मार्च 10 -- गढवा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई। उसके निष्पादन के लिए उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उक्त जनसुनवाई में कांडी प्रखंड की जिला पार्षद सुषमा कुमारी ने आवेदन समर्पित करते हुए कांडी में प्रखंड/अंचल कार्यालय के बनने वाले नए भवन को कांडी बाजार के समीप ही निर्माण कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड के नए कार्यालय भवन का निर्माण पूर्व में अवस्थित कार्यालय और कांडी बाजार से लगभग 10 किलोमीटर दूर गरदाहा में बनाने का निर्देश दिया गया है। यह प्रखंड के आम जनता की सुविधा के विपरीत प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि कांडी प्रखंड की अधिसंख्य आबादी कांडी प्रखंड के बाजार और आसपास के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.