सिमडेगा, मार्च 22 -- बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ में चैती छठ का महापर्व रविवार से नहाय-खाय के साथ प्रारंभ हो गया। लोक आस्था और सूर्य उपासना को समर्पित यह चार दिवसीय कठिन व्रत पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गेहूं सुखाकर और सात्विक भोजन बनाकर व्रत का शुभारंभ किया। नहाय-खाय से हुई शुरुआत,पहले दिन व्रती नदी,तालाब या अन्य पवित्र जल स्रोत में स्नान कर शुद्धता का संकल्प लेते हैं। इसके बाद कद्दू, चना दाल और अरवा चावल का सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...