दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय के माध्यम से 13, 17, 18, 19 एवं 20 मार्च को अलग-अलग प्रखंडों में जॉब कैंप लगाए जाएंगे। सहायक निदेशक (नियोजन) ने बताया कि अबेकस कारपोरेट प्रा. लिमिटेड की ओर से 17 मार्च को एम2एस केवाईपी सेंटर, बहादुरपुर केएम टैंक में, 18 मार्च को केवटी प्रखंड में, 19 मार्च को जाले केवाईपी सिंह तथा 20 मार्च को तारडीह केवाईपी सिंह में जॉब कैंप लगाया जाएगा। मशीन ऑपरेटर, पिकर, पैकर एवं क्वालिटी एसोसिएट के कुल 100 पदों पर नियुक्ति के लिए यह कंपनी 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक एवं आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आयोजित करेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 11 से 18 हजार सीटीसी एवं अन्य सुविधाओं के लिए दरभंगा में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।पेटीए...