गिरडीह, जनवरी 4 -- राजधनवार। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की जयंती धनवार प्रखंड में पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में धनवार प्रखंड के बड़ा चौक के पास शनिवार को श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करके की गई। इसके उपरांत उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम स्थल पर सावित्री बाई फुले के संघर्षमय जीवन और उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, बासुदेव रविदास, उत्तम सेन गुप्ता, कृष्णा कुमार साव, सतीश कुमार यादव, संतोष कुमार मोदी एवं जीतू राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाकपा माले ने सावि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.