दुमका, मार्च 27 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को हंसडीहा में बजरंग कला केंद्र की ओर से भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। गोड्डा रोड स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ हुए इस जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जुलूस में युवकों, बच्चों और युवतियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ आकर्षक करतब प्रस्तुत किए, जो लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे शहर में जय श्री राम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। विभिन्न झांकियों ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह शर्बत, चाय और पानी की व्यवस्था की गई थी। जुलूस हंसडीहा गांधी चौक स्थित हनुमान मंदिर, थाना परिसर एवं पगवारा होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरकर पुनः मंदिर पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.