छपरा, मई 29 -- थाना क्षेत्र के विशुनपुर हनुमान मंदिर के पास बिजली का तार टूटा तेज हवा और बारिश से मढ़ौरा में दिन में ही छाया अंधेरा, बिजली आपूर्ति ठप इंट्रो : सारण जिले के विभिन्न प्रखंडों व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार की सुबह हुई तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। आंधी-पानी के कारण कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए, या उनकी डालियां अूट गयीं जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फसलों के भी नुकसान की सूचना है। सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई गांवों में घंटों बिजली गुल रही, जबकि निचले इलाकों में पानी भर जाने से स्थिति और गंभीर हो गई। मौसम के अचानक बदले मिजाज से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा ...