दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

समीक्षा बैठक का उद्देश्य उपायुक्त ने गर्मी के मद्देनजर सभी प्रखंडों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ रखने पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिया कि सभी जलमीनारों को अविलंब दुरुस्त कराया जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने 15वीं वित्त आयोग की राशि का उपयोग पंचायतों के समग्र विकास हेतु प्राथमिकता के साथ करने का निर्देश दिया।

आवास योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन आवास योजनाओं का निर्माण कार्य अभी तक अधूरे हैं, उन लाभुकों को नोटिस जारी...