प्रखंडों में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेज के प्राचार्य की हुई नियुक्ति
बगहा, मई 13 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना पार्ट तीन के तहत सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलना है। इसके तहत पश्चिम चंपारण जिले में डिग्री कॉलेज विहीन छह प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की तैयारी जारी है। फिलहाल इन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए साधन संपन्न हाई स्कूलों का चयन किया गया है,जहां जुलाई से राजकीय डिग्री कॉलेज संचालित किए जाएंगे। विभाग ने जिले में नव स्थापित सभी छह डिग्री कॉलेजों के लिए प्रभारी प्राचार्य नामित कर दिया है। सभी नामित प्रभारी प्राचार्य वर्तमान में विभिन्न डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हैं, जिन्हें अब नव स्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।जिले के जिन छह प्रखंडों में राजकीय डिग्री कॉलेज की शुरुआत होने जा रही है। उनमें राजकीय डिग्री कॉलेज योगापट्टी में आरएल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.