भभुआ, मई 8 -- प्रखंडों में अल्ट्रासाउंड के लिए विभाग को पत्र भेजे: सांसद कहा, किशोरियों और महिलाओं के लिए सैनिटरी पैड वितरण कराएं सदर अस्पताल का निरीक्षण कर अफसरों के साथ सांसद ने की बैठक भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय सांसद मनोज कुमार ने शुक्रवार को सिविल सर्जन के सभा कक्षा में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की। इसके पहले सीएस डॉ. चंदेश्वरी रजक के साथ सदर अस्पताल का निरीक्षण किए। उन्होंने मरीजों से भी बात की। यह भी पढ़ें- प्रखंडों में अल्ट्रासाउंड के लिए विभाग को पत्र भेजे: सांसदअल्ट्रासाउंड और स्वास्थ्य सेवाएँ उन्होंने अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे सहित सभी जांच सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर जोर दिया और सीएस से कहा कि प्रखंड के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विभाग से पत्राचार करें। उन्होंने ओपी...