हाजीपुर, मार्च 24 -- हाजीपुर। निज संवाददाता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण हेतु जिले के सभी प्रखंडों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 31 मार्च तक प्रखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है,जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि का भुगतान निर्बाध एवं नियमित रूप से होता रहे। आयोजित शिविरों में कुल 530 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। शिविरों में लाभार्थियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं,जिससे प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया जा सका। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष अभियान दिनांक 31 मार्च 2026 तक सतत रूप से संचालित रहेगा। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पेंशनधारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.