चतरा, जनवरी 5 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आगामी 7 जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। स्वास्थ्य मेला के सफल संचालन को लेकर सोमवार को सीएचसी परिसर में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनिता यादव एवं बीडीओ राहुल देव ने की। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के अलावा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान स्वास्थ्य मेला की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वास्थ्य मेला को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके लिए पंचायत स्तर पर घर-घर जाकर लोगों को जानकारी देने पर विशेष जोर दिया गया। बताया गया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.