गोपालगंज, जनवरी 3 -- फुलवरिया। एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड स्तरीय प्रथम जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ बीरबल वरुण कुमार, बीडीओ सह बीईओ अरविंद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कुंदन कुमार एवं प्रभारी सीआई अब्बास बैठा ने सुनवाई की। सीओ बीरबल वरुण कुमार ने बताया कि बिहार सरकार के राजस्व विभाग के निर्णय के अनुसार अब प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार थाना परिसर के बजाय अंचल कार्यालय सभागार में आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में कुल 12 भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई हुई। जिनमें से 10 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों के लिए अगली तिथि निर्धारित की गई। इस अवसर पर प्रखंड उपप्रमुख वीरेंद्र पंडित, पूसाजिद अंसारी, प्रमोद कुमार मिश्रा, राजस्व कर्मचारी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.