कोडरमा, मई 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रमुख विजय कुमार सिंह एवं बीडीओ हुलास महतो मुख्य रूप से मौजूद थे। कार्यशाला में जलवायु अनुकूल कृषि एवं सुखाड़ प्रबंधन विषय पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही किसानों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। इसमें केसीसी, ड्रिप सिंचाई, बिरसा फसल विस्तार योजना, कुसुम योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, किसान समृद्धि योजना, एनएफएसएनएम एवं कृषि ऋण माफी योजना शामिल हैं। बीडीओ हुलास महतो ने कहा कि इस वर्ष बारिश कम होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में किसानों को मोटे अनाज जैसे मक्का, रागी, बाजरा एवं उड़द की खेती करने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- जिले के तीन प्रखंडों में कृषि विभाग का खरीफ कार्यश...