धनबाद, नवम्बर 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिले के विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में गुरुवार को झारखंड ई शिक्षा महोत्सव के तहत प्रखंडस्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। गुरुवार को पहले दिन नौवीं व 11वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की ओर से जिले के 9 प्रखंडों में प्रखंडस्तरीय प्रतियोगिता कराई जा रही है। विद्यालस्तरीय प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करनेवाले छात्र-छात्राएं शिड्यूल के अनुसार हिस्सा ले रहे हैं। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। शुक्रवार को 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.