मुजफ्फरपुर, जून 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाल विज्ञान कांग्रेस इसबार पहले प्रखंड स्तर पर, उसके बाद अनुमंडल और फिर जिला स्तर पर आयोजित होगा। पटना में विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारी को लेकर दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया। राज्यस्तरीय आयोजन बेगूसराय में होगा। रीयूज, रीट्राइव एवं रिड्यूस पर बाल वैज्ञानिक शोध करेंगे और प्रोजेक्ट बनाएंगे।

बैठक की जानकारी साइंस फॉर सोसिटी जिला समन्वयकों की दो दिवसीय बैठक में शामिल जिले के समन्वयक डॉ. फुल्गेन पूर्वे ने बताया कि दो साल के गैप के बाद विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। इस वर्ष का मुख्य विषय 'निरंतरता के लिए विज्ञान और नवाचार' है। इसके पांच उपबिषय हैं। इसमें बताया गया कि प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर आयोजन कराने से छनकर उत्कृष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण परियो...