प्रक्षेत्रीय नेतृत्व के निर्णय पर कर्मचारी उठाने लगे हैं सवाल
दरभंगा, अगस्त 7 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एक अगस्त को विवि प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच संपन्न समझौता विवादों में चल रहा है। विभिन्न कॉलेजों में शिक्षकेतर कर्मचारी प्रक्षेत्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल उठाने लगे हैं। कर्मचारी विवि प्रशासन के साथ वार्ता के बाद जारी सहमति पत्र को नकार रहे हैं। उनका कहना है कि कर्मचारियों पर जबरन निर्णय थोपने का प्रयास किया गया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं कर्मचारी महासंघ के लनामिवि प्रक्षेत्र के आह्वान पर विवि के सभी अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत स्थायी शिक्षकेतर कर्मचारी 27 जुलाई को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे। एक अगस्त की शाम विवि प्रशासन के साथ वार्ता कर प्रक्षेत्रीय नेतृत्व ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। संघ की इस घोषणा से कर्मचारियों में आक्रोश पनप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.