प्रक्रिया में सहयोग को लेकर राजनीतिक दलों से अपील
चतरा, मई 22 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि चतरा डीसी कार्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि एसआईआर के दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर संबंधित राजनीतिक दलों के एजेंट भी मौजूद रहेंगे, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपनी ओर से दो-दो बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रतिनियुक्त करने का आग्रह किया गया है।बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील करते हुए कहा गया कि योग्य मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों के साथ एसआईआर प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- 20 जून से जिले में शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, हर मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे राजनीतिक दलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.