रुडकी, जुलाई 28 -- रुड़की, संवाददाता। एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लब इंटरनेशनल की ओर से आयोजित एलायंस इंटरनेशनल ग्रीन पोस्टर प्रतियोगिता में चंद्रशेखर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए विषय पर चित्र उकेरे। प्रतियोगिता में चार से आठ वर्ष तथा नौ से 15 वर्ष आयु वर्ग के छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित आकर्षक और रचनात्मक पोस्टर बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से हरित पर्यावरण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण और सतत विकास का प्रभावी संदेश दिया।प्रबंधक अभिषेक चंद्रा ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं छात्रों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ सामाजिक और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि आज क...