प्रकृति व जैव विविधता का संरक्षण कर जोन्हा फॉल का होगा विकास : संजीव
रांची, जुलाई 3 -- रांची, वरीय संवाददाता। जोन्हा में इको टूरिज्म की संभावनाओं को तलाशने के लिए शुक्रवार को झारखंड के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने जोन्हा जलप्रपात (गौतमधारा) तक पहुंच मार्ग, वन्य जीव तथा पर्यटकों की सुरक्षा, पार्किंग, व्यू प्वॉइंट, पेयजल, शौचालय, विश्राम स्थल स्थानीय वनोत्पाद, हस्तशिल्प की प्रदर्शनी-बिक्री की व्यवस्था सहित विभिन्न संभावनाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सोच के अनुरूप जोन्हा जलप्रपात का विकास प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के साथ किया जाएगा। इको टूरिज्म के जरिये स्थानीय समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कर रोजगार एवं स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.