पूर्णिया, अप्रैल 15 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और प्रकृति प्रेम का प्रतीक लोक पर्व 'जुड़ शीतल' आज घर-घर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व जीवन में संतुलन, शीतलता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। अब यह पर्व मिथिलांचल के साथ-साथ कोसी, सीमांचल और अंग क्षेत्र में भी लोकप्रिय हो गया है। इस पर्व के अवसर पर लोग बासी व शीतल भोजन ग्रहण करते हैं और छायादार व औषधीय वृक्षों को जल अर्पित कर प्रकृति के प्रति आस्था प्रकट करते हैं। घर के बड़े-बुजुर्ग छोटे सदस्यों के सिर पर ठंडा जल डालकर उन्हें 'जुड़ाए' रहने यानी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। यह भी पढ़ें- सुपौल : जुड़-शीतल पर बुजुर्गों से सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद, मैथिली नववर्ष की शुरुआत जुड़ शीतल के दिन चूल्हा उपवास रखा जाता है और चूल्हे को विश्राम दिया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.