मुजफ्फरपुर, अगस्त 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रकृति प्रहरी के रूप में सरकारी स्कूल के शिक्षक काम करेंगे। इसके तहत स्कूलों में पर्यावरण चेतना को बढ़ाएंगे। ये शिक्षक स्कूलों में जल-ऊर्जा बचत के साथ पोषण वाटिका पर भी काम करेंगे।

कार्यक्रम का आयोजन टीचर्स ऑफ बिहार की त्रैमासिक पत्रिका 'प्रकृति प्रहरी' के दूसरे संस्करण के अवसर पर 'प्रकृति प्रहरी : विचारों से प्रयासों तक' विषय पर विशेष फेसबुक लाइव कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, जल एवं ऊर्जा बचत, जैव विविधता, पोषण वाटिका तथा बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने को लेकर रणनीति बनी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 'प्रकृति प्रहरी' के दूसरे संस्करण के लिए शुभकामना संदेश में प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 'प्रकृति प...