सिमडेगा, मार्च 22 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय में प्रकृति पर्व सरहुल रविववार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मौके पर पांचों पंचायतों के कुल 27 पहान पुजारियों ने सखुआ वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान पहानों ने ईश्वर से अच्छी वर्षा, समृद्धि, सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। सखुआ पूजा-अर्चना के उपरांत नीचे बाजार से अप्पर बाजार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोग पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। वहीं डीजे की धुनों ने भी उत्साह को और बढ़ा दिया। पूरा मार्ग रंग-बिरंगे परिधानों, नृत्य और संगीत से सराबोर नजर आया। मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि सरहुल पर्व हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर जीने की सीख दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.