रांची, मार्च 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में सरहुल पर्व शनिवार को उत्साह व सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण निदेशालय की ओर से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ एससी दुबे ने कहा कि सरहुल प्रकृति का पर्व है, जो हमें जल-जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देता है, जो पृथ्वी पर सभी जीवों के अस्तित्व के लिए अत्यंत आवश्यक है। कृषि संकाय के डीन डॉ डीके शाही, रजिस्ट्रार डॉ एस चट्टोपाध्याय व पशु चिकित्सा संकाय के डीन डॉ एमके गुप्ता ने भी अपने विचार साझा किए। परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार पाहन ने सरहुल पूजा संपन्न कराई और लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया। इसक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.