रांची, मार्च 22 -- रांची, संवाददाता। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा शौर्य सभागार में आयोजित तीन दिवसीय 'प्रकृति-2026' कैंप का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ-हॉफ) संजीव कुमार ने संयुक्त वन प्रबंधन समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे वनवासी और ग्रामीण महिलाओं की आजीविका का मुख्य आधार वनों को बनाने का प्रयास करें। उन्होंने जल, प्रकृति और वन्य प्राणी संरक्षण से जुड़ी चुनौतियों व उनके समाधान पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही, उपस्थित जनप्रतिनिधियों और बच्चों को पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। संजीव कुमार ने अपने संबोधन में कला के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि लिपि से पहले कला विकसित हुई थी और प्रकृति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का यह सबसे सशक्त माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.