प्रकृति के वैश्विक मानव संबंधों को पुष्ट करेंगे चित्र
वाराणसी, अक्टूबर 23 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय की पूर्व संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित 2 नवंबर को जर्मनी की राजधानी बर्लिन स्थित प्रतिष्ठित टैगोर सेंटर में अपनी शोधपरक एकल कला प्रदर्शनी 'द फॉरेस्ट सीरीज' प्रस्तुत करेंगी। यह प्रदर्शनी कला, पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिक स्थिरता के परस्पर संबंधों को रेखांकित करेगी। उनकी यह प्रस्तुति भारतीय समकालीन कला के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर होगी। प्रो. दीक्षित ने लगभग तीन दशकों से भारतीय लोक कला, सांस्कृतिक परंपराओं और समकालीन कलात्मक अभिव्यक्तियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। काशी की लोक चित्रकला पर आधारित उनकी पुस्तक और बार्सिलोना (स्पेन), फ्लोरेंस (इटली), मैगलंग इंस्टीट्यूट (इंडोनेशिया), नेपाल और वियना (ऑस्ट्रिया) में उनके अंतरराष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.