प्रकृति के विविध रूपों से रूबरू करा रही प्रदर्शनी
नई दिल्ली, मई 15 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। त्रिवेणी कला संगम में डॉ. विक्रम कुमार की एकल कला प्रदर्शनी वर्डेंट फ्लो का आयोजन किया जा रहा है। प्रदर्शनी का उद्घाटन गुरुवार को त्रिवेणी गैलरी में हुआ। यह प्रदर्शनी 22 मई तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में कलाकार ने प्रकृति, स्मृतियों और जीवन की गतिशीलता को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। उनकी कलाकृतियों में रंगों की परतें, प्राकृतिक आकृतियां और बनावट विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। प्रदर्शनी के जरिए डॉ. विक्रम ने प्रकृति और मनुष्य के संबंध को संवेदनशील तरीके से दर्शाने का प्रयास किया है। यह भी पढ़ें- त्रिवेणी कला संगम में थिएटर सीखने का मौका
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.