प्रकृति के प्रति आस्था है हरेला: प्रो. महावीर
रिषिकेष, जुलाई 22 -- तीर्थनगरी में बुधवार को हरेला पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हरेला के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठन कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं। बुधवार को श्रीदेव सुमन विवि परिसर ऋषिकेश में लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में हरित अभियान चलाया गया। जिसके तहत परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। परिसर निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, उत्तराखंड की समृद्ध लोकपरंपरा और पर्यावरण संरक्षण का जीवंत प्रतीक है। कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। यह भी पढ़ें- एबीवीपी ने डीएसबी में किया पौधरोपण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.