रांची, मार्च 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिण पूर्व रेलवे (हटिया) सांस्कृतिक संघ द्वारा गुरुवार को सरहुल पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीआरएम करुणा निधि सिंह ने सरहुल को प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। इस दौरान डीआरएम पारंपरिक झूमर नृत्य में कलाकारों के साथ शामिल हुईं, जिसे देख दर्शक भी झूमने पर मजबूर हो गए। विशिष्ट अतिथि मेयर रोशनी खलखो ने आदिवासी परंपराओं के संरक्षण के लिए रेलवे प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक चेतना को सशक्त करते हैं।कार्यक्रम में डॉ. राजू तिर्की, डॉ. झरिया कच्छप, डॉ. रवि सुधीर लकड़ा, सीनियर डीसोओ पंकज किस्कू सहित कई अधिकारी व लोक कलाकार उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.