सीतापुर, फरवरी 27 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 2,700 छात्राएं लखनऊ के वाजिद आली शाह जूलॉजिकल गार्डन शैक्षिक भ्रमण पर जाएगी। शनिवार को पहले चरण के बच्चों को रवाना किया जाएगा। यहां पर छात्राओं को पर्यावरण से जुड़ी रोचक जानकारियां दी जाएगी। एक्सपोजर विजिट से छात्राओं को प्रत्यक्ष अनुभव के साथ साथ ज्ञानवर्धक जानकारियां मिलेगी और रचनात्मकता का विकास होगा। छात्राओं को एक्सपोजर विजिट पर ले जाने के लिए विभाग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि केजीबीवी में पढ़ने वाली बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लखनऊ के नवाब वाजिद आली शाह जूलॉजिकल गार्डन ले जाया जाएगा। एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य छात्राओं को अनुभव पर आधारित ज्ञान व प्रकृति की रोचक जानकारियां देना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.