गया, मार्च 21 -- फतेहपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय गुरपा में शनिवार को विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर 'आई लव स्पैरोस' थीम के साथ विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के तत्वावधान में गया वन प्रमंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों, खासकर विद्यार्थियों को गौरैया के महत्व और उसके तेजी से घटते अस्तित्व के प्रति जागरूक किया गया। वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने गौरैया संरक्षण से जुड़े वैज्ञानिक और ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रकृति के किसी भी घटक का नुकसान पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित करता है। छात्रों को घरों में घोंसले लगाने, दाना-पानी की व्यवस्था करने और झाड़ीदार पौधे लगाने जैसे सरल उपाय बताए गए। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों की रचनात्मकता को प्रो...