गढ़वा, मार्च 27 -- मेराल, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध मां शायर देवीधाम का छठा वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। महोत्सव के आठवां दिन गुरुवार की रात नारद लीला उर्फ यमराज का घमंड नाटक का मंचन जय बजरंग ड्रामा पार्टी के स्थानीय युवा कलाकारों की ओर से किया गया। श्यामलाल कुशवाह द्वारा रचित नाटक का अरविंद महतो और रंजीत कुमार के निर्देशन में मंचन किया गया। नाटक में दिखाया गया कि यमराज को अपने आप पर घमंड बढ़ता देख देवर्षि नारद ने उनके घमंड को तोड़ने के लिए उन्हें जिंदा आदमी को यमलोक लाने की शर्त लगा दी, जो संभव नहीं था। संगीतमय इस नाटक से लोगों को बताया गया कि प्रकृति के अटल नियमों को कोई नहीं बदल सकता। यहां तक कि यमराज या देवता भी नहीं। परिवर्तन और कर्म का फल तथा मृत्यु, प्रकृति के वो नियम हैं, जो सभी के लिए समान और अपरिवर्तनीय हैं। नाटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.