वाराणसी, अप्रैल 4 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम में बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने शुक्रवार को पेड़ों की सेवा के बारे में जाना। कुलानुशासक प्रो. केके सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड का उद्देश्य सेवा, अनुशासन और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। विभागाध्यक्ष प्रो. रमाकान्त सिंह ने कहा कि समूह में काम करने से सहयोग और अनुशासन आता है। इस अवसर पर मानविकी संकाय के अध्यक्ष प्रो. राजेश मिश्रा, प्रो. गोपाल प्रसाद नायक, प्रो. हंसा जैन, डॉ. राजेंद्र यादव, डॉ. राखी देब, डॉ. वीणा वादिनी अर्याल, डॉ. ज्योत्सना राय, डॉ. पवन कुमार, प्रशिक्षक जाकिर हुसैन, निलेश जायसवाल, डॉ. सतीश कुशवाहा, डॉ. रणजीत राय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...