प्रकृति की रक्षा ही भविष्य की सबसे बड़ी सुरक्षा
मधेपुरा, अप्रैल 23 -- मधेपुरा। विश्व पृथ्वी दिवस पर लायंस क्लब इंटरनेशनल के एनवायरनमेंट सर्विस वीक के अंतर्गत किरण पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ग्रीन हीरो पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के रीजनल चेयरपर्सन चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। लायंस क्लब के अध्यक्ष इंद्रनील घोष और एलसीआईएफ चेयरपर्सन मनीष सर्राफ, उपाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार, सचिव आलोक मंडल, डॉ. गोपाल कुमार और सुधाकर पांडे ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.