गिरडीह, अप्रैल 16 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव में एनआरईपी गिरिडीह के तहत 49 लाख की लागत से बने शहीद बसंत पाठक स्मृति उद्यान योजना का उदघाटन किया। इसके अलावा विधायक ने फुलजोरी ग्राम पहरीडीह स्थित ईदगाह पहाड़ी का आवश्यक पर्यटकीय विकास कार्य का उदघाटन सहित मेदनीसारे पंचायत में वन एवं पर्यावरण विभाग के द्वारा लगभग 4 करोड़ की लागत से बने धनवन्तरि होड़ोपैथी ईको पार्क का उदघाटन किया। शहीद बसंत पाठक स्मृति उद्यान में विधायक ने शहीद बसंत पाठक के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। ईको पार्क में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि अधिकतर पार्क का उपयोग हमलोग शाम को टहलने एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए करते हैं। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.